Noida : इन रास्तों से गुजरेगी कांवड़ यात्रा, 1,500 पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी; यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रूट मैप तैयार कर लिया है। एनएच-24, मयूर विहार, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर जैसे अहम बिंदुओं को चिन्हित किया गया है, जहां से कांवड़ यात्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से होकर गुजरते हैं। इन रूटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर में पुलिस प्रशासन ने आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है। इस यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने के लिए एक तरफ पूरे जिले के अलग-अलग जोन में पीस कमेटी की बैठक हो रही है और साथ ही इसके लिए रूट प्लान भी तैयार किया गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट समेत अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की है।

Kanwar

कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो)

इन रूटों से गुजरेगी कांवड़ यात्रा

बैठक में रूट प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की रूपरेखा तय की गई। गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में करीब 1,500 पुलिसकर्मी सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, रूटों पर सफाई व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, पानी की व्यवस्था, रात्रि विश्राम स्थल और दिशा-निर्देश से संबंधित बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव के मुताबिक, यात्रा के लिए रूट भी तय कर दिए गए हैं। एनएच-24, मयूर विहार, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर जैसे अहम बिंदुओं को चिन्हित किया गया है, जहां से कांवड़ यात्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से होकर गुजरते हैं। इन रूटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

End of Feed