Noida News: गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की, जिसमें उन्होंने कुछ अफसरों की लापरवाही और हीलाहवाली रवैये पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए SHO एक्सप्रेसवे राघवेंद्र सिंह को उनके पद से हटा दिया गया और उन्हें RTS से सम्बद्ध कर दिया गया। वहीं, खनन की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण SO नॉलेज पार्क विपिन कुमार को भी हटा दिया गया।
नोएडा पुलिस में बड़ा बदलाव (सांकेतिक फोटो)
इसके अलावा SHO दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क और ईकोटेक-3 को कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अवैध खनन के खिलाफ एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश ADCP (L/O) को दिए गए हैं। साथ ही, थानों और चौकियों पर तय समय पूरा कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों के 15 दिनों के अंदर ट्रांसफर का आदेश भी जारी किया गया है। आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
