Noida Electric Bike: शहरवासियों को लिए अच्छी खबर, अब इलेक्ट्रिक बाइक से करें सफर, जानिए प्राधिकरण का क्या है प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:46 PM IST

Noida Authority: नोएडा वासियों के लिए राहत देने वाली खबर है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अब ई-बाइक की सुविधा मिल सकेगी। नोएडा प्राधिकरण इसको लेकर तैयारी कर रहा है। इसके लिए पार्किंग में इलेक्ट्रिक बाइक का स्टैंड बनाया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में होगी आसानी
  • मेट्रो स्टेशन समेत कई भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मिलेगी सुविधा
  • इसके लिए मोबाइल एप भी जारी किया जाएगा

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए गुड न्यूज है। शहर के लोगों के लिए प्राधिकरण दिन पर दिन उनके सफर को आसान बनाने का काम कर रही है। इसी के मद्देनजर दोनों प्राधिकरण मिलकर एक योजना तैयार कर रहे है। इस प्लान में जल्द ही लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकी मदद से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा विकल्प और आसानी होगी। यह सुविधा मेट्रो स्टेशन के अलावा आस-पास कई भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मौजूद होगी। इस सुविधा से लोगों का समय और पैसा बचेगा साथ ही लोगों को डेस्टिनेशन तक पहुंचने के और ज्यादा विकल्प मिलेंगे और आसानी भी हो जाएगी।

noida news

नोएडा में इन पार्किंग की जगहों से सफर के लिए मिलेगी इलेक्ट्रिक बाइक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, यह बाइक सेवा प्रमुख जगह पर मिल जाएगी। बाइक के लिए स्टैंड बनाए जा रहे हैं। जहां से आम लोग इलेक्ट्रिक बाइक ले सकेंगे। इस योजना को अथॉरिटी जल्द सड़कों पर उतारने जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, 620 इलेक्ट्रिक बाइक्स को पहले चरण में उतारने की योजना है। जिसके संचालन के लिए दोनों प्राधिकरण दो एजेंसियों का चयन करने जा रही हैं। हर एक एजेंसी को 310 इलेक्ट्रिक बाइक को ऑपरेट करने का काम दिया जाएगा।

End of Feed