नोएडा पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भागा बदमाश फिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबोचा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:08 PM IST

Noida News: नोएडा पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बदमाश को फिर से दबोच लिया गया है। यह आरोपी शौच जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। फरार होने के बाद आरोपी एक जर्जर इमारत में छिपा बैठा था, जहां से पुलिस ने इसे दबोच लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी के पास से डेढ़ किलो गांजा और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है
  • फरार आरोपी सेक्‍टर आठ के एक जर्जर इमारत में छिपकर बैठा था
  • आरोपी पर पहले से विभिन्‍न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं

Noida News: नोएडा पुलिस की हिरासत से फरार बदमाश को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दूसरी बार इस आरोपी को नोएडा सेक्टर- आठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब डेढ़ किलो गांजा और एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। यह बदमाश बीते मंगलवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को शौच जाने का बहाना बनाया था और वहां से गायब हो गया। घटना के समय आरोपी के साथ एक पुलिस कांस्टेबल भी था। अधिकारियों ने कांस्टेबल की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। फरार होने के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही थीं। अब इस आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज हुआ है।

Noida Police.jpg

नोएडा पुलिस के गिरफ्त में फरार आरोपी

नोएडा पुलिस की डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए इस आरोपी का नाम भीष्म सिंह है। यह मूलरूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है और नोएडा के बरौला गांव में रहता है। इस आरोपी पर चोरी, लूट और नशीला पदार्थ बेचने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। इस आरोपी को बीते मंगलवार को पुलिस हिरासत में फेज-1 पुलिस थाना ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने शौच का बहाना बनाया और शौचालय जाते समय पुलिस कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया।

End of Feed