नोएडा

नोएडा में यहां खत्म होगा जाम का झाम, एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का बढ़ा काम

नोएडा के फिल्म सीटी का जाम खत्म करने के चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का काम अगले 5 महीने में शुरू होने वाला है। इसका निर्माण शुरू होने के बाद यह करीब 36 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम 2020 में शुरू किया गया था, जो ढाई सालों से बंद पड़ा है-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 माह में चिल्ला एलिवेटेड का काम होगा शुरू
  • एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स करेगी निर्माण
  • 36 महीने में बनकर होगा तैयार



Noida: नोएडा के फिल्म सीटी का जाम खत्म करने के चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का काम अब एक कदम और आगे बढ़ गया है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए जिस एजेंसी को काम सौंपा गया था। वह अगले 5 महीने में इसका काम शुरू करने जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एलिवेटेड रोड को बनने में करीब 36 महीने का समय लगेगा। यह एलिवेटेड रोड गंदे नाले के पास सेक्टर 15A की तरफ से होकर गुजरेगा। इस एलिवेटेड रोड के बन जाने के बाद दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरफ से आकर बिना रुके नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए लोग अपनी अपना सफर तय कर सकेंगे। एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (MG Contractors Pvt. Ltd.) एजेंसी का चयन किया गया है।

एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स और सेतु निगम करेगी निर्माण

वहीं इसकी टेंडर प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने की थी। इसमें 5 कंपनियां शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि अब निर्माण को लेकर एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स और सेतु निगम के बीच अनुबंध होगा। अनुबंध के बाद एजेंसी इसकी ड्रॉइंग सेतु निगम को देगी। इस प्रक्रिया में लगभग 3 महीने का समय लग जाएगा।

नवंबर-दिसंबर तक शुरू होगा काम

ऐसे में इस साल नवंबर-दिसंबर तक इस रोड का काम शुरू होने की उम्मीद है। यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से लेकर नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक बनाया जाएगा। जिसके बाद चिल्ला रेगुलेटर से मयूर विहार फ्लाईओवर को भी एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। इस रोड के न जाने के बाद नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास उतरकर लोग सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कालिंदी कुंज की ओर जा सकेंगे.

चिल्ला एलिवेटेड रोड की खासियत

इसके साथ ही यहां महामाया फ्लाईओवर पर वाहनों के चढ़ने-उतरने के लिए रोटरी बनाई जाएगी। एलिवेटेड रोड पर चढ़ने-उतरने के लिए छह जगह लूप बनाए जाएंगे। सेक्टर-14 उद्योग मार्ग की ओर उतरने के लिए लूप और सेक्टर-15A के पास से चढ़ने के लिए एक लूप बनाया जाएगा। डीएनडी की तरफ से आने वाले एमपी वन रास्ते पर सेक्टर-16 की तरफ उतरने और सेक्टर-16A फिल्म सिटी की तरफ चढ़ने के लिए लूप बनेगा। अगला लूप फिल्म सिटी समाप्त होने पर उतरने के लिए बनाया जाएगा। इसी तरह जीआईपी मॉल के थोड़ा आगे जाकर चढ़ने के लिए लूप तैयार किया जाएगा।

ढाई साल से बंद पड़ा है निर्माण

आपको बता दें कि चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम 2020 में शुरू किया गया था। इस बीच सेतु निगम ने एलिवेटेड रोड की लागत करीब 1100 करोड़ रुपये तक पहुंचा दी थी। जिसके बाद प्राधिकरण की सीईओ ने इसकी मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। वहीं अनुबंध के तहत 50% राशि शासन से नहीं मिलने के कारण नवंबर 2021 में इसक काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद ढाई साल से इस एलिवेटेड रोड को बनाने का काम बंद पड़ा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article