Noida: आजकल युवाओं पर स्टंटबाजी का नया शौख चढ़ा है। आए दिन सोशल मीडिया कभी बाइक तो कभी कार का वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें लोगों को बेखौफ खतरनाक स्टंड करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो नोएडा सेक्टर 55 का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह इसमें सवार शख्स सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। इसे न तो अपनी जान की परवाह है, ना ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का डर।
सोशल मीडिया पर वायरल स्टंड का वीडियो
वीडियो सवार शख्स दिन दहाड़े सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। कार में हुड़दंग मचाता और सड़कों पर बेखौफ गाड़ी दौड़ाता ये वीडियो वायरल हो रहा है। नोएडा के सड़क पर एक बार फिर स्टंटबाजी करता इस शख्स को न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है, न ही प्रशासन का डर।
ट्रैफिस पुलिस ने काटा चलान
सड़क पर खतरनाक तरीके से थार गाड़ी चला रहे चालक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का 44500 रुपये का जलान काटा है। पुलिस अब गाड़ी चालक की तलाश कर रही है।
