खुशखबरी: नोएडा में रजिस्ट्री का रास्ता खुला, सवा दो सौ फ्लैटों की रजिस्ट्री अगले महीने

Noida: नोएडा की लोटस 300 परियोजना को लेकर एक बड़ी खबर आई है। लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे खरीदारों को अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस महीने के अंत में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होगी।

Noida: नोएडा सेक्टर 107 में स्थित लोटस 300 परियोजना में फ्लैट की रजिस्ट्री का प्रतीक्षा कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि अगले महीने यानी मार्च से करीब 228 खरीदारों के फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। बता दें कि लोटस 300 परियोजना में फ्लैट खरीदने वाले लोग पिछले 5 साल से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मार्च से उनकी रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो जाएगा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना के चार टावर के लिए फरवरी के अंत तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

noida.

नोएडा में रजिस्ट्री का रास्ता खुला

ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए हाई कोर्ट ने निर्देश

जानकारी के लिए बता दें कि लोटस 300 परियोजना में 6 टावर बने हुए है। परियोजना पर नोएडा प्राधिकरण का करोड़ों रुपये बकाया है। यही कारण है कि प्राधिकरण द्वारा ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जा रहा है। नियम के अनुसार, बिना बकाया दिए और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिले फ्लैट की रजिस्ट्री का काम नहीं किए जा सकते। परियोजना का मामला हाई कोर्ट में है और इसे आगे बढ़ाने के लिए रिसीवर की तरफ से आईआरपी की नियुक्ति पहले से की गई है। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण को बिना बकाया लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आदेश दिया। इससे पहले ही प्राधिकरण द्वारा परियोजना के 2 टॉवर का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है लेकिन बकाये पर बात अटकी हुई थी।

End of Feed