Noida में फिर बाहर आया दहेज का दानव: महिला की हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार

नोएडा से हाल ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप मे 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आइए जानें क्या है पूरा मामला-

Noida News: नोएडा से एक एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने पहले दहेज की मांग की और बाद में महिला को परेशान करने लगे। जब इससे भी बात नहीं बनी तो पति और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मामला नोएडा के सेक्टर 39 का है। महिला के परिवार के शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जसेक बाद कोर्ट में पेश करने के बाद, दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

noida murder

नोएडा में दहेज के लिए महिला की हत्या

तीन दिन पहले नवविवाहिता की हत्या

End of Feed