नोएडा के खिलाड़ियों को नहीं जाना होगा बाहर, शहर में ही बनेगा पहला सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक

Noida First Synthetic Track: सेक्टर-21ए में नोएडा स्टेडियम में जिले का पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक जल्द ही बनाया जाएगा। इसका काम 10 बाद शुरू होने वाला है। इसके बनने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और उनके प्रदर्शन भी और सुधार होगा।

Noida Synthetic Track: नोएडा में जिले का पहला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनने जा रहा है। इसे सेक्टर-21A में स्थित नोएडा स्टेडियम में बनाया जाएगा। जिसका काम दस दिन बाद शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक एजेंसी को टेंडर दे दिया है। इस ट्रैक की लंबाई 300 मीटर होगी। जिसके निर्माण की लागत करीब 2.90 करोड़ रुपये तय की गई है। नोएडा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में मदद मिलेगी और उनका खेल में उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा।

synthetic track

सांकेतिक फोटो

नोएडा में नहीं है कोई सिंथेटिक ट्रैक

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार सिंथेटिक ट्रैक को नोएडा स्टेडिम में स्केटिंग रिंग के पास खाली स्थान पर बनाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ेगी तो रामलीला मैदान का कुछ हिस्सा भी ट्रैक के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने करीब 6 महीने पहले स्टेडियम का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने एथलेटिक्स ट्रैक बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल नोएडा में किसी स्टेडियम या ग्राउंड पर कोई सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। यह जिले का पहला सिंथेटिक ट्रैक होगा। हालांकि ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक है, लेकिन यह ट्रैक मिट्टी का बना है। प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया गया है और जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।

End of Feed