शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी, इंजीनियर ने गंवाए 12 लाख, सदमे में दी जान

नोएडा में एक युवक को शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए गए। जिस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सका। पेशे से इंजीनियर युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Noida News: नोएडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने लाखों रुपये की ठगी के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मामला रायपुर गांव का है। युवक तेलंगाना के निवासी नगुला प्रगति का रहने वाला है, जो नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था। युवक ने ठगी से परेशान होकर सोमवार को कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक के साथ धोखाधड़ी करके 12 लाख रुपये ठग लिए गए, जिसके बाद उसने यह दर्दनाक कदम उठाया।

noida crime

नोएडा में युवक ने गवाएं 12 लाख, सदमे में दी जान

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

End of Feed