अफवाहों के अंधेरे में न भटकें, सिर्फ ऑफिशियल चैनल पर करें यकीन; बिना आदेश के न करें ब्लैकआउट ड्रिल- नोएडा DM

नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि ब्लैकआउट ड्रिल, स्कूल बंद करने या किसी अन्य आपात स्थिति से जुड़ी सूचना के लिए सिर्फ आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही जारी की जाएगी। ऐसी किसी भी सूचना के लिए किसी फर्जी व्हाट्सऐप मैसेज या वीडियो पर यकीन न करें।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और उनपर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे बिना विशेषज्ञों की निगरानी के किसी भी तरह की सिविल डिफेंस ड्रिल न करें। नोएडा डीएम ने यह बात शुक्रवार को आरडब्ल्यूए, औद्योगिक संगठनों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, अग्निशमन और राहत बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि "ब्लैकआउट, स्कूल बंद करने या किसी भी आपात स्थिति से जुड़ी सूचना केवल आधिकारिक चैनलों से दी जाएगी। लोग ऐसे फर्जी मैसेज या वीडियो पर यकीन न करें और उन्हें फॉरवर्ड न करें।"

Noida dm meeting

नोएडा डीएम ने की अहम बैठक

ब्लैकआउट में भी बंद नहीं होगी लिफ्ट

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में अगर कोई और ब्लैकआउट ड्रिल किया जाएगा, तो इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लिफ्टों को किसी भी हालात में बंद नहीं किया जाना है। कुछ हाउसिंग सोसाइटीज ने अपनी तरफ से लिफ्ट बंद कर दी थी। वहीं कुछ सोसाटियों ने नोटिस लगाया कि ब्लैकआउट के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति फैली।

End of Feed