नोएडा

टेंशन! भारत-पाकिस्तान के बीच भारी तनाव, UP में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर सिक्योरिटी टाइट

India Pakistan Tension: भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में मौजूदा सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है।

Image

यूपी में अलर्ट (फोटो)

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच यूपी में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नोएडा में जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग की अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कैसे काम करें इसपर चर्चा हुई। 50 बेड से अधिक सभी हॉस्पिटल बैठक में शामिल हुए। फायर, बिल्डिंग कोलैप्स, इवेकुवेशन को लेकर सतर्क रहने पर गहनता से बात हुई। बताया गया कि जिले में 50 बेड से अधिक वाले 62 हॉस्पिटल हैं। बैठक मे ADM, ACP, CISF के अधिकारी, CMO और CFO मौजूद रहे। राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में मौजूदा सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने खास तैयारी की है। नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से सटे इलाकों में अप्रत्याशित घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बॉर्डर इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की जा रही है, साथ ही जगह-जगह बैरिकेडिंग और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।

इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने आरडब्ल्यूए, प्रमुख प्रतिष्ठान, पावर हाउस, मोबाइल टावर, पुलिस थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। पुलिस का कहना है कि इन मॉक ड्रिल्स का मकसद आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना है। इसके तहत सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली की सीमा से सटे होने के कारण नोएडा हमेशा से ही रणनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसी कारण, किसी भी तरह की संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने फोर्स को हाई अलर्ट मोड में रखा है। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि शहरवासियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। नोएडा पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शहर की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हर स्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article