ग्रेटर नोएडा

शाहबेरी रोड पर अब नहीं लगेगा ट्रैफिक! 7 दिन में पूरा होगा चौड़ीकरण कार्य, आसान होगा सफर

Shahberi Road Expansion: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसकी एक लेन बन गई है और दूसरी लेन का काम अंतिम चरण में है। इसके बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही रोजाना के ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Shahberi Road Expansion: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें शाहबेरी में लगने वाले जाम से निजात मिलने वाली है। शाहबेरी मार्ग का विस्तार किया जा रहा है। इसके चौड़ीकरण का काम एक सप्ताह में पूरा होने वाला है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद की लेन बनकर तैयार हो गई। जिस पर लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। दूसरी लेन का भी अंतिम चरण में और जल्द ही पूरा हो जाएगा।

25 मार्च से शुरू हुआ शाहबेरी रोड का चौड़ीकरण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का शाहबेरी मार्ग पहले करीब तीन मीटर चौड़ा था। इटेड़ा गोलचक्कर से शुरू होने वाली यह रोड एक लेन की थी। जिसकी वजह से यहां पर लोग रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझते थे। जिसकी वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस सड़क का विस्तार करने का फैसला किया। शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम 25 मार्च को शुरू किया गया था। इस रोड के दोनों ओर कम से कम डेढ़ मीटर तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई। वहीं कुछ हिस्सों में सड़क को दो मीटर तक चौड़ा किया गया है।

ड्रेन निर्माण के चलते लगा अधिक समय

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक नीतीश कुमार के अनुसार शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम अपने अंतिम चरण पर चल रहा है। इसकी एक लेन बनकर तैयार हो गई है और दूसरी लेन भी अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगी। यह निर्माण कार्य तीन करोड़ की लागत से चल रहा है। इसमें जल निकासी के लिए दोनों तरफ ड्रेन भी बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से तय समय से अधिक वक्त लग गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच आवाजाही पहले से आसान हो जाएगी। साथ ही लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article