नोएडा

सावधान! नोएडा में डेंगू और मलेरिया का कहर, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद नोएडा के तमाम सेक्टर और गांव के इलाकों में विशेष तौर पर कैंप लगाए जा रहे हैं।सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल की व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी-

Image

नोएडा में डेंगू और मलेरिया का कहर ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Noida News: बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। मलेरिया-डेंगू के मरीजों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अस्पतालों में विशेष तौर पर बेड आरक्षित किए गए हैं। नोएडा के तमाम सेक्टर और गांव के इलाकों में विशेष तौर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, लोगों को डेंगू-मलेरिया के बचाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है कि जैसे ही बुखार या अन्य समस्या सामने आएं, वो तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।

अस्पतालों में बढ़ाई जाएंगी बेड की संख्या

नोएडा में डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने के मिल रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल की व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को सचेत कर दिया है और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

डेंगू-मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि बारिश शुरू होने के साथ ही डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी होने लगती है। इस बार भी मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन पिछले साल की तुलना में कम हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है और सूचना मिलने पर हमारी टीम तुरंत पहुंचती है।

इको विलेज-3 में तीन दिन तक लगातार कैंप

हाल ही में, इको विलेज-3 में तीन दिन तक लगातार कैंप लगाया गया था। वहीं शुक्रवार को नोएडा सेक्टर-56 से बुखार के कुछ मामलों की सूचना मिलने पर हमारी टीम वहां काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सभी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं और उन्हें सचेत कर दिया गया है। हमारे पास सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article