मुंबई

Thane News: ठाणे में जहरीली गैस के रिसाव से दहशत में लोग, लोगों को सांच लेने में परेशानी; जांच में जुटे अधिकारी

Thane News: ठाणे जिले में एक कारखाने से संदिग्ध गैस लीक होने से पूरे क्षेत्र में धुंआ-धुंआ फैल गया। धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की गई। जांच में पाया गया कि यह रासायनिक कारखाने से रही है-

Image

ठाणे में जहरीली गैस के रिसाव से दहशत में लोग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कारखाने से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद इलाके में धुंध छा गई। औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मामवा ठाणे नगर निगम का है, जहां (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है।

पूरे शहर में धुंए जैसी स्थिती

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मुंबई के बाहरी इलाके अंबरनाथ के मोरीवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने धुंध के स्रोत की जांच की तो पाया कि यह एक रासायनिक कारखाने से उठी है।

अधिकारियों ने बताई वजह

उन्होंने लोगों को एहतियात के तौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि कारखाने में ‘फॉस्फोरस’ युक्त रसायन के कारण घना सफेद धुआं निकला, जो पूरे क्षेत्र में फैल गया। अधिकारी ने बताया कि कारखाने में विनिर्माण गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article