Noida Crime: जीएसटी इंस्पेक्टर ने महिला अफसर को दी गाली, जान से मारने की दी धमकी; गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 06:29 PM IST

Noida Police: नोएडा में एक महिला अधिकारी को गाली देने के आरोप में जीएसटी निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी इंस्पेक्टर फरार चल रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते दिनों दर्ज किया गया था मामला
  • फरार चल रहा था जीएसटी इंस्पेक्टर
  • आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

Noida News: नोएडा में एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि, जीएसटी निरीक्षक ने उसे व्हाट्सएप पर अपमानजनक कई संदेश भेजे और जान से मार देने की धमकी भी दी थी। महिला के शिकायत करने पर 20 सितंबर को फेज-3 थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी जीएसटी निरीक्षक फरार चल रहा था।

noida crime

महिला अफसर को धमकाने के आरोप में जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार (फोटो- ट्विटर)

बता दें कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक निरीक्षक को अपनी एक वरिष्ठ सहयोगी को 'अनुचित, अपमानजनक' संदेश भेजने और उन्हें जान से मार देने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि, उपायुक्त स्तर की अफसर की शिकायत के आधार पर प्रकरण में 20 सितंबर को फेज-3 थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जीएसटी निरीक्षक तब से फरार चल रहा था।

End of Feed