Noida में COVID रोकने को पुलिस ने कसी कमर, सोसायटियों में नो मास्क तो नो एंट्री

Noida Covid New Guidelines & Rules in Hindi: नोएडा में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। यहां तक की पुलिसकर्मी भी मास्क को लेकर लोगों को जागरुक करते नजर आएंगे। कई सोसायटियों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर भी मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य
  • पुलिसकर्मी करेंगे लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक
  • जिला अस्पताल में बिना मास्क के नहीं मिलेगी दवा

Noida Covid New Guidelines & Rules in Hindi: नोएडा में प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी कर सरकारी दफ्तर के साथ ही प्राइवेट ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, बाजार, बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन के साथ ही अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सैनिटाइजर के इस्तेमाल के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके मद्देनजर नोएडा की सोसायटियों ने भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत कई नियम बना दिए हैं। पुलिसकर्मी भी अब लोगों को मास्क लगाने के लिए अपील करते हुए नजर आएंगे।

Noida Covid-19  News

नोएडा में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन तैयार

बता दें कि, घरों में काम करने वाली हाउस मेड को भी मास्क और बूस्टर डोज लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर न्यू ईयर के प्रोग्राम करने से पहले डीएम की परमिशन लेना जरूरी होगा। जिला अस्पताल में भी डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मरीजों को ओपीडी में भी मास्क लगाना होगा।

End of Feed