Noida Authority News: प्राधिकरण की पहल, अब मीटर से देना होगा पानी का बिल, कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 12:43 PM IST

Water Meter In Noida: नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में वाटर मीटर लगाए जा रहे हैं। आगामी वर्ष के फरवरी माह से इन वाटर मीटर से यूनिट के आधार पर बिल लिया जा सकता है। इसके लिए तेजी से शहर में वाटर मीटर लगाने का काम चल रहा है। वाटर मीटर आबादी वाले इलाकों के अलावा औद्योगिक सेक्टर में भी लगाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • औद्योगिक सेक्टर में भी लगेगा वाटर मीटर
  • नोएडा में बड़ी सोसाइटियों में लगाए जा चुके हैं 70 वाटर मीटर
  • फरवरी माह से शुरू किए जा सकते हैं वाटर मीटर

Noida News: नोएडा में अब शहरवासियों को यूनिट के हिसाब से पानी का बिल देना होगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसके लिए शहर में वाटर मीटर लगाने का काम चल रहा है। पहले फेज में 370 वाटर मीटर लगाने का काम दिसंबर 31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 70 वाटर मीटर लगाए भी जा चुके हैं। ये मीटर नोएडा की बड़ी सोसाइटी में लगाए गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार बड़ा वाटर मीटर करीब 80 प्रतिशत आबादी को कवर करने का काम करेगा। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर में भी वाटर मीटर लगाया जाएगा।

Noida Authority News

नोएडा में पानी का बिल वसूलने के लिए लगेगा मीटर

प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि इसके बाद जनवरी से छोटे-छोटे वाटर मीटर लगाए जाएंगे। ये मीटर आवासीय सेक्टरों में अलग से लगाने की योजना है। इन वाटर मीटरों को टर्की से मंगवाया जा रहा है। इनकी संख्या लगभग 22 हजार है। एक दिन में लगभग 250 वाटर मीटर लगाने का लक्ष्य है। इनके लगने के बाद वाटर मीटर की यूनिट के हिसाब से लोगों तक बिल भेजा जाएगा।

End of Feed