गड्ढ़ा मुक्त सड़कें और फुटपाथ व डिवाइडर पर हरियाली; अथॉरिटी ने शहर को संवारने की पहल शुरू की

नोएडा प्राधिकरण शहर की मुख्य चार सड़कों को सुधारने और संवारने का काम करने जा रही है, जिसमें एक-एक मुख्य सड़कों को बेहतर कराने की जिम्मेदारी अब एसीईओ और ओएसडी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। इसके तहत सड़क की टूट- फूट, फुटपाथ, हरियाली और साफ- सफाई की व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।-

Noida: नोएडा प्राधिकरण एमपी-1 सहित शहर की मुख्य चार सड़कों को सुधारने और संवारने का काम करने जा रही है। जिसमें एक-एक मुख्य सड़कों को बेहतर कराने की जिम्मेदारी अब एसीईओ और ओएसडी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। पहले चरण में चार सड़कों की जिम्मेदारी तीन एसीईओ और एक ओएसडी को सौंपी गई थी। लेकिन, अब अगले चरण में बाकी सभी अधिकारियों को भी इसका जिम्मा दिया जाएगा। जिसके तहत सड़क की टूट- फूट, फुटपाथ, हरियाली और साफ- सफाई की व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। इसे लेकर इस सप्ताह से ही काम शुरु किया जाना है।

noida authoriy

नोएडा अथॉरिटी द्वारा शहर को संवारने की पहल

सड़कों को बेहतर बनाने का काम शुरू

End of Feed