जल्द नोएडा में बनेगा न्यूयॉर्क जैसा टाइम्स स्क्वायर, मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

नोएडा के सेक्टर 18 में न्यूयॉर्क के तर्ज पर टाइम्स स्क्वायर बनाया जाएगा। इसमें बड़े एलईडी स्क्रीन, पैदल यात्रियों के लिए सुविधाजनक मार्ग, लाइव शो, और बच्चों के लिए प्ले एरिया भी शामिल होंगे। फिलहाल, इस निर्माण कार्य को एक साल में पूरा किए जाने की योजना है।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर एक शानदार केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं, और इसे नोएडा के सेक्टर 18 में बनाया जाएगा। अगले 10 दिनों में इसकी नींव रखने का कार्य आरंभ किया जाएगा। ये जगह एनसीआर में घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक बनेगी। नोएडा का सेक्टर 18, जिसे मिनी कनॉट प्लेस भी कहा जाता है, यहां कई प्रतिष्ठित कंपनियों के शोरूम, मॉल, होटल, बैंक और ऑफिस स्थित हैं। हर दिन हजारों लोग यहां खरीदारी और घूमने के लिए आते हैं, जिससे ये जगह व्यापार और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है।

New York like Times Square will soon be built in Noida

नोएडा में बनेगा न्यूयॉर्क जैसा टाइम्स स्क्वायर

इस क्षेत्र को अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से यहां टाइम्स स्क्वायर के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस प्रक्रिया की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, लेकिन आगे बढ़ नहीं सकी। अब, नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स स्क्वायर के निर्माण कार्य को आरंभ करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, साथ ही पैदल यात्रियों के लिए विशेष मार्ग पैड़ीस्ट्रेन बनाए जाएंगे। ये जगह एक प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी।

End of Feed