550 रुपये से भी कम में नोएडा के अंदर 4 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं कमरा, अब आराम की चिंता नहीं

अगर आप किसी काम से नोएडा आए हैं या नोएडा घर दूर है तो नोएडा में 550 रुपये से भी कम खर्च करके आप 4 घंटे के लिए कमरा बुक कर सकते हैं। कमरा भी कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि जापान स्टाइल पॉड, जिसमें कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके लिए आपको नोएडा के सेक्टर 63 आना होगा।

दिल्ली मेट्रो ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर रहने की व्यवस्था कर दी है। जहां पर आप रात गुजार सकते हैं। यहीं पर को-वर्किंग स्पेस में आराम से काम कर सकते हैं। कॉफी और स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में एक और मेट्रो स्टेशन के पास ऐसी ही सुविधा उपलब्ध है। लेकिन यह सुविधा मेट्रो की तरफ से नहीं है। नोएडा के सेक्टर 63 में इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास आप अपने लिए स्मार्ट पॉड बुक करवा सकते हैं। जिनमें आप जापानी स्टाइल में आराम कर सकते हैं।

Japanees-pod

नोएडा में जापानी लाइफस्टाइल का ले सकते हैं लुत्फ

जी हां नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास आप जापान जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। तमाम सुविधाओं से लेस जापानी स्टाइल के पॉड को आप दो घंटे के लिए भी बुक सकते हैं और रातभर के लिए भी। मजेदार बात ये है कि जापानी स्टाइल के इन पॉड्स को आप बहुत कम खर्च में बुक कर सकते हैं। जब बहुत कम खर्च की बात करते हैं तो बता दें कि आप 1 घंटे के लिए 500 रुपये से भी कम और 12 घंटे के लिए करीब 1100 रुपये में इसे बुक कर सकते हैं।

End of Feed