नोएडा के मॉल में घूमता दिखा बेंगलुरु से लापता तकनीकी विशेषज्ञ, बदल रखा है हुलिया

बेंगलुरु से लापता तकनीकि विशेषज्ञ विपिन गुप्ता को नोएडा के एक मॉल में देखा गया है। पत्नी की अपील के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी।

बेंगलुरु: बेंगलुरु का एक तकनीकी विशेषज्ञ, जिसके लापता होने की सूचना मिली थी। उसे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक मॉल में पाया गया है। 6 अगस्त को विपिन गुप्ता के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बेंगलुरु के कोडिगेहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। उस दौरान एक महिला ने अपने लापता पति की खोज के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। अपील के 10 दिन बाद उसे नोएडा के एक मॉल में देखा गया है।

End of Feed