नोएडा

Noida Police का ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ, पब्लिक प्लेस में शराब पीने वाले के खिलाफ की गई कार्रवाई

Noida News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार को एक दिवसीय 'ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ' चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन जोन में अलग-अलग स्थानों की चेकिंग करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 786 लोगों पर कार्रवाई की गई।

Image

Noida Police का ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ, पब्लिक प्लेस में शराब पीने वाले के खिलाफ की गई कार्रवाई

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में बीते दिनों शराब पीकर गाड़ी चलाने, छेड़छाड़ करने के कई मामले सामने आए। नशे में धुत अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को रोकने के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने एक खास अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का नाम "ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ" है। इसे शुक्रवार शाम को चलाया गया था। इसके तहत सड़कों पर खुले में और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

नोएडा पुलिस ने चलाया ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ

पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन के हर थाने में "ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ" चलाया गया। इसके तहत 786 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरि मीणा की देखरेख में अभियान चलाया गया है। इन तीनों जोन में नोएडा, सेंट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। ये एक दिवसीय अभियान था। अभियान के दौरान डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी व डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मिया खान के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के विरूद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

नोएडा जोन के अलग-अलग स्थान पर की गई कार्रवाई

नोएडा जोन के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 35 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-126 पुलिस ने 20 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-39 पुलिस ने 48 व्यक्तियों, थाना फेस-1 पुलिस ने 40 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 60 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 45 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-49 पुलिस ने 30 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-113 पुलिस ने 32 व्यक्तियों व थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने 11 व्यक्तियों सहित कुल 321 व्यक्तियों के खिलाफ खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

सेंट्रल नोएडा जोन में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने सेंट्रल नोएडा जोन चेकिंग के दौरान थाना फेस-2 पुलिस ने 33 व्यक्तियों, थाना फेस-3 पुलिस ने 30 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 48 व्यक्तियों, थाना बिसरख पुलिस ने 30 व्यक्तियों, थाना बादलपुर पुलिस ने 17 व्यक्तियों, थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 10 व्यक्तियों, थाना सूरजपुर पुलिस ने 29 व्यक्तियों, थाना सेक्टर-142 पुलिस ने 12 व्यक्तियों कुल 209 व्यक्तियों के खिलाफ खुले में शराब पीने पर कार्रवाई की।

ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर की गई चेकिंग

इसी कड़ी में चेकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना बीटा-2 पुलिस ने 37 व्यक्तियों, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 9 व्यक्तियों, थाना दादरी पुलिस ने 80 व्यक्तियों, थाना जारचा पुलिस द्वारा 13 व्यक्तियों, थाना कासना पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों, थाना इकोटेक-1 पुलिस ने 11 व्यक्तियों, थाना दनकौर पुलिस ने 27 व्यक्तियों, थाना जेवर पुलिस द्वारा 54 व्यक्तियों व थाना रबूपुरा पुलिस ने 14 व्यक्तियों, कुल 256 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

(इनपुट-IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article