Noida में बढ़ते Cyber Fraud के बीच ऐसे मामलों से निपटने के लिए बुलाई गई पुलिस अधिकारियों की बैठक

नोएडा में साइबर क्राइम फ्रॉड को रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ कारर्याबाई की जा रही है। जिसके लिए सेक्टर-108 के ऑडिटोरियम में एक बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नरेट में तैनात जोनल साइबर हैल्प डेस्क, थाना साइबर क्राइम, थाना हेल्प डेस्क, जोनल आईटी एक्ट सेल और क्राइम ब्रांच के समस्त निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी इस बैठक में मौजूद रहे-

Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार साइबर फ्रॉड बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम रामबदन सिंह की निगरानी में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम की अध्यक्षता और सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम गौतमबुद्ध नगर की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय सेक्टर-108 के ऑडिटोरियम में एक बैठक का आयोजन किया गया।

noida cyber crime

पतीतकात्मक तस्वीर

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक

End of Feed