Noida News: नोएडा में आज यानी मंगलवार से अगले दो दिनों तक शराब की सभी दुकानें बंद रहने वाली है। इसके अलावा जहां भी शराब-बीयर की बिक्री होती है, जैसे होटल, बार, कल्ब... ये सब 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होने है, जिसके लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। ऐसे में 24 अप्रैल की शाम छह बजे से 26 अप्रैल की शाम छह बजे तक शराब की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी।
फाइल फोटो।
दो दिनों तक शराब की बिक्री पर रोक
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने अपने आदेश में कहा कि जिले में 24 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच शराब की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। उन्होंने कहा कि इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर, भांग की दुकानें, सैनिक कैंटीन, होटल-बार, रेस्टोरेंट और क्लब बंद रहेंगे। इसके अलावा चार जून को मतगणना के दिन भी सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
जिलाधिकारी ने दिए सख्त आदेश
जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये कदम उठाया गया है। अगर किसी ने इस नियम का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा उन्होंने दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
