Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस का कड़ा एक्शन, खुले में शराब पीने वाले 115 लोगों पर कार्रवाई, दोबारा पकड़े जाने पर होगी जेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 07:58 PM IST

Gautam Buddha Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 115 लोगों पर कार्रवाई की है। ऐसे शराबी राह चलते लोगों को परेशान करते हैं या कभी-कभी महिलाओं से छेड़खानी भी करते हैं। अलग-अलग थानों की पुलिस ने एक अभियान चलाकर शराबियों को पकड़ा। पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
  • आम नागरिकों को परेशान करते हैं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले शराबी
  • पुलिस ने निजी मुचलके पर सख्त हिदायत देने के बाद सभी को छोड़ा

Noida News: गौतमबुद्धनगर में मयखानों की बढ़ती संख्या और लोगों को इन शराबियों से होने वाली परेशानियों और अपराध पर रोकथाम करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में 115 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन्हें निजी मुचलके (पर्सनल बॉन्ड) पर छोड़ा गया है। यदि आरोपित दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़े जाएंगे तो उन्हें जेल भी जाना होगा।

Noida Crime News

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 115 लोगों को पकड़ा

बता दें कि, पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर बोतल खोल कर पैग लगाते हुए लोगों को पकड़ा था। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में इसके लिए स्पेशल अभियान चलाया गया। 115 लोगों को हिरासत में लेने के बाद कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इन असामाजिक तत्वों की शिकायत लोगों की ओर से लगातार पुलिस को मिल रही थी।

End of Feed