नोएडा

Noida: नोएडा के सेक्टर-57 से जुड़ेगा पांच किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड, लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 08:30 PM IST

Noida News: नोएडा प्राधिकरण शहर वासियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। नोएडा में सेक्टर-3 के रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 के चौराहे तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। इस एलिवेटेड रोड को बनाने में लगभग 460 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

Image

नोएडा में सेक्टर-3 के रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहा तक बनेगा एलिवेटेड रोड (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-3 के रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 के चौराहे तक बनेगा एलिवेटेड रोड
  • नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग ने तैयारी शुरू की
  • साढ़े पांच किलोमीटर लंबा होगा यह एलिवेटेड रोड

Noida News: नोएडा के रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा के सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के सिविल विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार करना भी शुरू कर दिया है। अब फाइल को मंजूरी के लिए आला अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। अभी इस रास्ते पर यू-टर्न बनाने के बाद भी यह रोड सिग्नल फ्री नहीं हो पाया है।

बता दें कि, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया है कि, एक तरफ ये रास्ता सीधे डीएनडी और दूसरी तरफ सेक्टर-57, लेबर चौक होते हुए गाजियाबाद को जोड़ने का काम करता है। ऐसे में इस रास्ते पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। जिसकी वजह से आए दिन जाम की समस्या सामने आती है। ऐसे में यहां पर एलिवेटेड रोड की ज्यादा जरूरत है। एलिवेटेड रोड रजनीगंधा अंडरपास के पास से बनाना शुरू किया जाएगा। जिसे सेक्टर-57 चौराहे के पास उतारा जाएगा। यह रास्ता करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबा होगा।

12 साल पहले की है योजना

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लान के बारे में नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम श्रीपाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस एलिवेटेड रोड का शिलान्यास नौ साल पहले हो गया था। योजना भी करीब 12 साल पहले बनाई गई थी। उस समय की सरकार में करीब नौ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस रास्ते पर एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी कर दिया था। उस समय एलिवेटेड रोड सेक्टर-10 से सेक्टर-12-22 तिराहे के पास तक बनाने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन किसी कारण वश योजना धरातल पर नहीं उतर पाई।

आसपास के सेक्टरों को मिलेगी बेतर कनेक्टिविटी

नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम श्रीपाल भाटी के अनुसार, इस योजना के तहत एलिवेटेड रोड के निर्माण में करीब 460 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। इस एलिवेटेड रोड को चार लेन का बनाया जाएगा। साथ ही पूरी एलिवेटेड रोड सिंगल पिलर पर बनाने की योजना है। प्राधिकरण की ओर से अभी ये तय किया जा रहा है कि, इस एलिवेटेड रोड पर कितने लूप बनाए जाएं, ताकि आसपास के सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी दी जा सके। इस सड़क के एक ओर इंडस्ट्रियल और दूसरी ओर रिहाइशी सेक्टर आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article