Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें चार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले एक परिवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।
नोएडा में पुलिस एनकाउंटर
दो दुपहिया वाहन पर सवार थे बदमाश
मुठभेड़ की यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 20 की है। चारों बदमाश दो दुपहिया वाहन पर सवार थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चारों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें चारों बदमाश को गोली लग गई। जिससे वे घायल हो गए।
बदमाशों ने बंधक बनाकर परिवार को लूटा
पुलिस ने चारों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उनसे पूछताछ भी कई गई है। जिसमें बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सेक्टर 30 में एक परिवार को बंधक बनाया था और लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
