नोएडा

नोएडा में लूटपाट की घटना का खुलासा, मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार; अस्पताल में भर्ती

नोएडा के सेक्टर 30 में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाशों को नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। इस मुठभेड़ में चारों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

नोएडा के सेक्टर 30 में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर जोमैटो के ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने घर के तीन लोगों को किडनैप कर एडवांस पर छोड़ा और मौके से फरार हो गए थे।

मौके से मिले कई सामान

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और लगभग 2 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश लूट के पैसों से न्यू ईयर पार्टी की योजना बना रहे थे और एनसीआर में पार्टी के लिए लोकेशन सर्च कर रहे थे।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में चारों बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नोएडा के कई थानों की आठ टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई थीं।

पुलिस ने की अपील

नोएडा पुलिस के डीसीपी रामबदन सिंह लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। रामबदन सिंह ने कहा जिन लोगों के घर के बगल में खाली प्लॉट है वो इस बात का ध्यान रखें कि कहीं कोई प्लॉट में बैठा हो और बाद में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे। इनकी आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article