Noida News: नोएडा में सपनों का आशियाना लेने का मौका, प्राधिकरण ने लॉन्च की योजना, यहां बुक करवा सकते हैं फ्लैट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 06:01 PM IST

Noida Authority: नोएडा में खुद का फ्लैट लेने की योजना बना रहे तो यह खबर आपके लिए है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाए गए फ्लैट्स को खरीदने की योजना को लॉन्च किया गया है। इसके लिए ई- ऑक्शन के जरिए फ्लैट का आवंटन किया जाना है। प्राधिकरण इस योजना को लॉन्च करने के लिए बीते कई वर्षों से तैयारी कर रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा प्राधिकरण की 208वीं बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
  • नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाए गए फ्लैट्स को किया गया योजना में शामिल
  • मिनिमम 45 लाख रुपए निर्धारित किया गया है फ्लैट का मूल्य

Noida Authority Scheme: नोएडा में लोगों को आशियाना पाने का मौका मिल रहा है। प्राधिकरण की ओर से बनाए गए एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी फ्लैट की योजना लॉन्च की जा रही है। इसमें 340 से अधिक लेफ्ट आउट (अनसोल्ड) और सरेंडर फ्लैट्स को शामिल कर लिया जाएगा। फ्लैट का आरक्षित मूल्य मिनिमम 45 लाख रुपए और अधिकतम करीब 1.80 करोड़ रुपए तक हो सकता है। इनका आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इस योजना को 208वीं बोर्ड बैठक में पास किया गया, अब आज से इस योजना को लॉन्च किया जा रहा है।

Noida Authority Flat News

नोएडा प्राधिकरण की ओर से लोगों को मिलेगा फ्लैट खरीदने का मौका

बता दें कि, लंबे समय से नोएडा प्राधिकरण खुद के निर्मित फ्लैट की योजना को लॉन्च नहीं कर पा रहा था। हालांकि वर्ष 2020 में प्राधिकरण के भवन विभाग ने सेक्टर-71, 73, 82, 93, 99, 118, 135 लेफ्ट आउट (अनसोल्ड) फ्लैट्स का सर्वे भी करवाया था। इसमें 345 एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी लेफ्ट आउट (अनसोल्ड) फ्लैट को चिह्नित भी कर लिया गया था। चूंकि ये सभी फ्लैट्स करीब 12 वर्ष पहले निर्मित कराए गए थे।

End of Feed