Noida: होशियारपुर में दबंगों ने एक घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

Noida Firing: नोएडा के होशियारपुर में शनिवार तड़के कुछ दबंग कार से आए और एक घर पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Noida Firing: नोएडा के सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव में दबंगों ने एक घर पर फायरिंग की। आरोपी कार में सवार होकर आए और लाइसेंसी पिस्टल से घर पर फायरिंग की। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Crime

नोएडा में फायरिंग

स्कॉर्पियो कार में साथियों संग आकर की फायरिंग

घटना 16 नवंबर की सुबह करीब 3:50 बजे थाना सेक्टर 49 इलाके की है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार होशियारपुर गांव के निवासी कपिल यादव ने बताया कि वारदात के समय वे अपने घर में परिजनों के साथ सो रहे थे। शनिवार तड़के सोरखा निवासी राहुल यादव अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार में पहुंचा और उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। जब कपिल ने गोलियों की आवाज सुनी तो बाहर आकर विरोध किया। लेकिन आरोपियों ने उन्हें गालियां दी और मोबाइल से उनका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने करीब 6 मिनट तक फायरिंग की, जिसके जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

End of Feed