Noida Firing: नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी के कैंपस के बाहर दो गुटों में फायरिंग की खबर सामने आई है, विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इस घटना के बाद नोएडा के थाना 126 की पुलिस मामले की जांच कर रही है, घायल छात्र को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रतीकात्नक फोटो
पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। नोएडा सेक्टर 126 स्थित यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में गोलियां चलीं इस दौरान एक छात्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- पटना में दुर्गा पूजा के बीच गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, घटना CCTV कैमरे में कैद
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है
पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने जांच की तो पाया कि एक छात्र के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा घटना कारित करने वाले के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
