नोएडा

Noida ATM Fraud Video: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा

ATM cards fraud in Noida:नोएडा पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भोले भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे।

Image

नोएडा से एक धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा नोएडा पुलिस ने किया है

ATM cards fraud in Noida: दिल्ली से सटे नोएडा से एक धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा नोएडा पुलिस ने किया है जो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे।एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 96 एटीएम कार्ड व 5150 रुपए नगद घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपी के तीन साथी अभी फरार हैं पुलिस तीनों की तलाश कर रही है, पकड़ा गया खुर्शीद उर्फ आरिफ नाम का आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करता है।

सेक्टर 63 थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया

नोएडा एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, सेक्टर 63 थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

करीब एक हफ्ते पहले भी नोएडा से ऐसे ही लोग पकड़े गए थे

गौर हो कि करीब एक हफ्ते पहले भी नोएडा से ऐसे ही लोग पकड़े गए थे, तब नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा था जो लोगों के एटीएम कार्ड को बदलकर उससे पैसे निकालते थे, ये गिरोह दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत कई जिलों में तमाम वारदातों को अंजाम दे चुका था और इनके पास से कई एटीएम कार्ड और कैश भी बरामद हुए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article