पटना

पटना में दुर्गा पूजा के बीच गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, घटना CCTV कैमरे में कैद

murder in patna during Durga Puja: बिहार की राजधानी पटना से एक मर्डर की घटना सामने आई है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, ये हत्या दुर्गा पूजा के बीच गोली मारकर की गई।

Image

पटना में अपराधियों ने श्रद्धालुओ की भीड़ भाड़ में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी (प्रतीकात्मक फोटो)

murder in patna during Durga Puja: नवरात्र के अष्टमी के मौके पर लोगों की सुरक्षा के लिए राजधानी के चप्पे चप्पे पर जहां पुलिस की मुस्तैदी है। वही पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली मुरारपुर इलाके में दिन दहाड़े अपराधियों ने श्रद्धालुओ की भीड़ भाड़ में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दिया । बीच सड़क पर गोली चलने के बाद इलाके में भगदड़ मच गई ।

इस घटना की सारी वारदात पास के लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वही हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

पुलिस ने मृतक की पहचान इलाके का रहने वाला 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में किया है। इस घटना ने दुर्गा पूजा त्योहार में पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दिया है। पुलिस ने बताया की तीन दोस्त ( शिवा वस्त्रालय ) कपड़ा दुकान में कपड़ा खरीदने आये थे और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

हत्या के बाद दोनो हत्यारे मौके से भाग निकले

उसी में एक दोस्त ने अपने साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। वही हत्या के बाद दोनो हत्यारे मौके से भाग निकले है। फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। वही कुछ संदिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर पुछ करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है की जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article