नोएडा

Noida Fire: सेक्टर 27 में एक मकान में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत और एक घायल

Noida Fire: नोएडा सेक्टर 27 में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मकान के सर्च के दौरान दूसरी मंजिल पर दो महिलाएं बेहोश हालत में मिली, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Image

मकान में लगी भीषण आग

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा सेक्टर 27 के मकान में लगी आग
  • बिजली की बोर्ड में लगी आग
  • एक महिला की मौत

Noida Fire: यूपी के नोएडा सेक्टर 27 में स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विसेज ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने आग बुझने के बाद मकान को सर्च किया, जिसमें 2 महिलाएं बेहोश हालत में सेकेंड फ्लोर पर मिली। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिजली की बोर्ड में लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि आग की ये घटना सेक्टर 27 में स्थित 4 मंजिला मकान की है।। मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बिजली के बोर्ड में अचानक आग लगी थी। आग घर में रखे पटाखों में लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा फ्लोर जलकर राख हो गया। पटाखे फटने से और आग का धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी।

घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया की आग सेक्टर 27 स्थित चार मंजिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी। आग देख फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोग सुरक्षित वहां से बचकर बाहर आ गए। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद पुलिस की टीम ने मकान का सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान पुलिस को दूसरे फ्लोर पर रह रही दो महिलाएं धुएं के कारण बेहोश हालत में मिली। पुलिस ने दोनों को तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान श्वेता सिंह के रूप में की। पुलिस ने बताया कि श्वेता सिंह की चचेरी बहन नम्रता सिंह का इलाज चल रहा है। थाना सेक्टर 20 पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!