नोएडा के सेक्टर 100 में पॉश सोसाइटी की बिल्डिंग में लगी आग, धूं-धूं कर जला फ्लैट

नोएडा के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया।

भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। नोएडा के सेक्टर 100 में मौजूद लोटस बुलवर्ड सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लग गई। सेक्टर 100 का इलाका नोएडा का पॉश इलाका है और यहां की सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने से सनसनी फैल गई।

Noida-Fire

नोएडा के फ्लैट में लगी भीषण आग

आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बता दें कि यह जिस लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में आग लगी वह सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में आता है।

End of Feed