Noida Fire: नोएडा के सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:13 PM IST

Noida Fire: सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लगी। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कथित तौर पर दोपहर करीब 3 बजे लगी और दमकल विभाग दोपहर करीब 3.25 बजे घटनास्थल पर पहुंचा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. नोएडा के सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में लगी आग
  2. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
  3. किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

Noida Fire: यूपी के नोएडा सेक्टर-3 स्थित सी-14 में एक फैक्ट्री (Factory) में शुक्रवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लगी। फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कथित तौर पर दोपहर करीब 3 बजे लगी और दमकल विभाग दोपहर करीब 3.25 बजे घटनास्थल पर पहुंचा।

noida fire

नोएडा के सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में लगी आग।

नोएडा के सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में लगी आग

आग से पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आग लगने के बाद से लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री प्रबंधन को आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने का संदेह है, लेकिन अभी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

End of Feed