Noida के होटल में लगी आग, कमरे में फंसा कपल, महिला की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 19, 2024, 12:28 PM IST

नोएडा के मून होटल की चौथी मंजिल पर आग लग गई। जिसका धुआं होटल की छटी मंजिल पर पहुंच गया। आग की घटना के कारण एक कपल कमरे में फंस गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है।

Noida Hotel Caught Fire: नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एक होटल में आग लग गई। इस हादसे में एक महिला (27) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने रविवार को बताया, "सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव में शनिवार को मून होटल की चौथी मंजिल पर आग लग गई थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाने की एक टीम मौके पर पहुंची।"

Fire Accident

नोएडा के होटल में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

छठी मंजिल पर पहुंचा धुंआ

आग का धुआं होटल की छठी मंजिल तक पहुंच गया था। आग पर काबू पाने के बाद, छठी मंजिल पर स्थित एक कमरे में फंसे दिल्ली के मयूर विहार (फेज-1) निवासी तरुण कुमार (26) और सेक्टर-46 निवासी पलक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।"

End of Feed