Noida News: कोल्ड स्टोरेज की आड़ में चल रही थी नकली तंबाकू फैक्ट्री, 6 लोग हुए गिरफ्तार

  • Agency by: IANS
  • Updated Apr 9, 2024, 03:12 PM IST

नोएडा में आलू के कोल्ड स्टोरेज की आड में नकली तंबाकू की फैक्ट्री चालई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 10 किलो नकली तंबाकू भी बरामद किया है।

Noida Fake Tobacco Factory Exposed: नोएडा पुलिस ने नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकरीबन 10,000 किलो नकली तंबाकू भी बरामद किया है जो मार्केट में बेचा जा रहा था। यह फैक्ट्री आलू के कोल्ड स्टोरेज की आड़ में चलाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है और इस गैंग के फरार लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Fake Tobacco Factory

नकली तंबाकू फैक्ट्री का खुलासा

10 किलो नकली तंबाकू बरामद

नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस और सीआरटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तंबाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 10 हजार किलो नकली तंबाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से नकली तंबाकू को मार्केट में असली बताकर बेच रहे थे।

End of Feed