ये कहां आ गए हम! Noida में पार्किंग के लिए 2 पक्षों में भिड़ंत, जमकर हुआ बवाल, मारपीट से थाने तक पहुंचा मामला

Noida News: नोएडा के सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले दो पक्षों में कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोग को गिरफ्तार किया है।

Noida News: नोएडा में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनपर शांतिभंग का चालान किया है। यह पूरा मामला नोएडा के कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-74 में स्थित एक सोसायटी का है, जहां पर कार पार्किंग को लेकर रविवार सुबह 4 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।

Car Parking

कार पार्किंग पर विवाद (सांकेतिक फोटो)

ऐसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के अजय का आनंद और नीरज से विवाद हुआ था। दरअसल अजय ने शनिवार रात को अपनी कार आनंद और नीरज की पार्किंग स्पेस में रख दी। जब सुबह के चार बजे नीरज और आनंद वापस आए, तो देखा कि इस जगह पर दूसरी कार खड़ी है। जिसके बाद गार्ड से कार को हटवाने के लिए कहा। जिसपर गार्ड ने अजय को बुलाया। जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले कार को खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और बाद में हाथापाई पर मामला पहुंच गया। मारपीट के दौरान आनंद के सिर पर चोट लग गई और अजय को भी कुछ चोटें आईं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

End of Feed