Delhi Noida Traffic: नोएडा-दिल्ली के बीच जल्द खत्‍म होगा जाम का झाम, 15 जगहों पर लगेंगे कैमरे

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 29, 2023, 01:10 PM IST

Delhi Noida Traffic: ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों की रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। रिपोर्ट में चिल्‍ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर और दंड समेत कुल 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Delhi Noida Traffic: नोएडा दिल्ली के बीच यातायात समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां अब पीक आवर के अलावा भी हर समय जाम की स्थिति देखने को मिलती है। इस जाम के झाम को खत्म करने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक सर्वे किया है और उसकी रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप गई है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही 15 महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। उनके जरिए ट्रैफिक पर निगरानी रखी जाएगी।

delhi noida traffic

नोएडा-दिल्ली के बीच जल्द खत्‍म होगा जाम

नोएडा प्राधिकरण को सौंपी रिपोर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों की रिपोर्ट नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। रिपोर्ट में चिल्‍ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर और दंड समेत कुल 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। जल्दी एजेंसी से बात करके इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा को सेक्टर 94 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ दिया जाएगा जिससे जाम की सूचना तुरंत ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी।

End of Feed