Noida Airport: सीएम योगी ने किया जेवर एयरपोर्ट का हवाई सर्वे, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। उन्होंने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। जिसमें उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

Noida Airport - ANI

CM योगी ने नोएडा एयरपोर्ट का हवाई सर्वे किया (ANI)

चार चरणों में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण

जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस परियोजना के पूरा होने पर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिलेगी। इस एयरपोर्ट का निर्माण चार फेज में हो रहा है। पहले फेज के तहत एक रनवे और यात्री टर्मिनल का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर टेक्निकल इंस्टॉलेशन, फिनिशिंग च और डीप क्लिनिंग जैसे प्रमुख कार्य चल रहे हैं।

End of Feed