अब वाहनों के साथ चालक भी होंगे कैद, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ऐलिवेटेड रोड पर लगाए 15 कैमरे

एमपी टू रास्ते पर स्थित एलिवेटेड रोड पर पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। अब गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ सवार ड्राइवर और लोगों के चेहरे भी कैद होंगे।

नोएडा: एमपी टू रास्ते पर स्थित एलिवेटेड रोड अब पूरी तरह आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गई है। यहां अलग-अलग जगहों पर 15 कैमरे लगाए गए हैं। अब इन कैमरों में गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ उसमें सवार ड्राइवर और लोगों के चेहरे भी कैद होंगे। इन कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अपराध करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। अगले दो-तीन दिन में इनके जरिए निगरानी का काम शुरू हो जाएगा।

cctv camera

एलिवेटेड रोड पर लागए गए सीसीटीवी कैमरे

यह एलिवेटेड सड़क सेक्टर- 18 से शुरू होकर सेक्टर-60 अंडरपास तक बनी हुई है। यह शहर की एकमात्र एलिवेटेड सड़क है। इसी सड़क के जरिए काफी संख्या में लोग दिल्ली और गाजियाबाद के बीच भी आते-जाते हैं। यहां से रोजाना करीब डेढ़ से पौने दो लाख गाड़ियों का आना-जाना होता है। अब तक एलिवेटेड सड़क के बीचोंबीच एएनपीआर कैमरे लगे थे। इन कैमरों के जरिए सिर्फ गति सीमा तोड़ने वाले वाहनों के चालान हो रहा था।

End of Feed