नोएडा में आग का गोला बनी कार, एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2024, 02:14 PM IST

नोएडा की एफएनजी रोड पर शुक्रवार देर रात एक कार में भीषण आग लग गई। चालक ने मौके पर गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Noida Car Caught Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Car Caught Fire

नोएडा में कार में लगी आग (फोटो साभार - ANI)

एसी में शॉट सर्किट के कारण लगी आग

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर-113 स्थित एफएनजी रोड पर शुक्रवार देर रात एक कार में आग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहां मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग एसी में शॉट सर्किट होने की वजह से लगी।

End of Feed