इतनी सुस्ती अच्छी नहीं, जनता को भारी पड़ रहा भंगेल एलिवेटेड रोड में हो रही देरी; दिसंबर 2022 में पूरा होना था काम

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होनी थी, लेकिन अभी तक यह अधूरी ही पड़ी है। इसकी देरी से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क अधूरी, गंदगी और जलभराव के कारण बाजार भी सूने हैं। एसीईओ ने जल्द ही इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Noida Bhangel Elevated Road: नोएडावासी भंगेल एलिवेटेड रोड के पूरा होने का इंतजार करते-करते अब थक चुके हैं। यह रोड बीरबल की खिचड़ी बनती जा रही है, जिसके बनने का सब इंतजार कर रहे हैं लेकिन ये पूरा होने का नाम ही नहीं ले रही है। जिस एलिवेटेड रोड के बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी, अब वहीं उनके परेशानी का सबब बन गई है। वैसे तो इस परियोजना को दिसंबर 2022 तक तैयार हो जाना था। लेकिन अभी तक यह अधूरी ही पड़ी है। जिसका नतीजा ये है कि लोगों को रास्तों पर गंदगी और जाम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस अधूरी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने निर्देश दिए हैं।

AI (1)

भंगेल एलिवेटेड रोड अब तक अधूरी (AI Image)

एसीईओ संजय खत्री ने सोमवार को डीएससी रोड पर बन रहे इस एलिवेटेड प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। जिसमें पता चला कि रोड पर लगने वाले कुल 340 स्ट्रीट लाइट पोल में से अभी तक केवल 90 ही लग पाए हैं। एसीईओ ने इस काम को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा बरौला के पास चौहान टावर के सामने सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जिसकी मरम्मत कराने को कहा है। उन्होंने एलिवेटेड रोड से गिरने वाले बारिश के पानी को वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से भूजल में मिलाने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

End of Feed