Best Places to Visit in Noida: खूबसूरत और नई-नई जगहों पर घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी इंसान को होता है। ज्यादातर लोग छुट्टियों में अक्सर अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं न कहीं घूमने का प्लान तैयार कर ही लेते हैं। बता दें कि, अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और कहीं आसपास जाना चाहते हैं तो नोएडा में भी कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां पर छुट्टियों में अपने दोस्तों या परिवार के साथ जाने की योजना बनाई जा सकती है। नोएडा में घूमने के लिए कई मजेदार प्लेस हैं, यहां एडवेंचर पार्क, म्यूजियम और कई ऐतिहासिक स्मारक भी हैं।
नोएडा में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस
बता दें कि, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन नोएडा में सबसे लोकप्रिय स्मारकों में गिना जाता है। यहां का उद्यान 82 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और इसे 685 करोड़ के बजट पर निर्माण कराया गया था। यहां पर आप कई प्रमुख दलित हस्तियों की प्रतिमाएं भी देख सकते हैं। अपना वीकेंड बिताने के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है। ये जगह नोएडा के सेक्टर - 95 में स्थित है। यह स्मारक स्थल रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
नोएडा का गोल्फ कोर्स
बता दें कि, नोएडा गोल्फ कोर्स की स्थापना विकास प्राधिकरणों ने यूपी सरकार की सहायता से की थी। इस गोल्फ कोर्स में एक कॉफी शॉप, कई रेस्तरां, एक बार और एक पब, एक बिलियर्ड रूम, एक स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, एक जिम, और मैदान के साथ-साथ यहां कई और भी चीजें मौजूद हैं। मैदान में, ब्रिटिश और मराठा सेनाओं के बीच हुए भीषण युद्ध की स्मृति में एक ऐतिहासिक स्मारक भी बना है। यहां से नोएडा का आकर्षण देखने लायक होता है। बता दें कि गोल्फ कोर्स नोएडा के सेक्टर-43 में स्थित है।
नोएडा के सेक्टर - 38 का वनस्पति उद्यान
नोएडा के कंक्रीट के जंगलों के ठीक बीच में क्षेत्रीय वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों का आनंद लिया जा सकता है। सेक्टर - 38 के वनस्पति उद्यान को घूमने के लिए इसे लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। भारत सरकार की ओर से स्थापित, उद्यान कई लुप्तप्राय और दुर्लभ पौधों की प्रजातियों का घर भी है। यह 163 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है। इस बगीचे में एक बीज बैंक भी है। यह रविवार को बंद रहता है।
नोएडा की ओखला बर्ड सैंक्चुअरी
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-95 में लगभग 3.5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला ओखला पक्षी अभयारण्य पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यह पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियों का घर भी है। जिनमें संकटग्रस्त और प्रवासी पक्षी शामिल हैं। इनके अलावा, आप अभयारण्य में जड़ी-बूटियों की प्रजातियों, झाड़ियों और स्तनधारी जीव-जन्तुओं की एक रोमांचक श्रृंखला भी देख सकते हैं।
दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर
अगर आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो नोएडा का इस्कॉन मंदिर बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस्कॉन मंदिर, भगवान कृष्ण को समर्पित एक पूजा स्थल है। यह धार्मिक स्थानों की सूची में सबसे ऊपर है। जब आप यहां होते हैं, तो आप शांत वातावरण और दीवारों पर सुंदर कलाकृति का आनंद ले सकते हैं। मंदिर स्थित रेस्तरां में स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन का भी आनंद लिया जा सकता है। यह मंदिर सेक्टर-33 में स्थित है।
