Noida News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2024, 01:53 PM IST

Noida News: नोएडा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • दुष्कर्म के बाद जंगल में छुपा आरोपी
  • पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नोएडा थाना सेक्टर-39 में थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी जंगल में छुपा हुआ था। आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिलते ही पुलिस उसे पकड़ने पहुंची और मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Noida Police

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

नोएडा पुलिस ने बताया की आरोपी उदयवीर मथुरा का रहने वाला है। 8 जुलाई को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी उदयवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। 9 जुलाई को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी।

End of Feed