noida bus fire news: नोएडा से 11 जुलाई को एक घटना की खबर सामने आई, बताया जा रहा है कि शहर के व्यस्त नोएडा के थाना सेक्टर 24 इलाके में सिटी सेंटर के पास एक बस में आग (fire in bus) लग गई, इस घटना से भारी अफरा-तफरी मच गई, गनीमत ये कि बस में कोई सवारी नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
नोएडा में चलती बस बनी आग का गोला
बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस में वेल्डिंग करा कर लौट रहा था इस दौरान ये हादसा सामने आय़ा है, ये घटना सिटी सेंटर जो नोएडा के थाना सेक्टर 24 में है वहां हुई है।
भीषण आग से आसपास हड़कंप मच गया
बस में अचानक लगी भीषण आग से आसपास हड़कंप मच गया, वहीं बस चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई,सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग वाले पहुुंचे।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, वहीं आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है गनीमत ये रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
