कैसे होंगे आपके काम, जबकि नोएडा अथॉरिटी में 60 फीसद पद खाली पड़े हैं

नोएडा प्राधिकरण में स्वीकृत पदों की 60% अधिकारियों- कर्मचारियों के पद खाली हैं, जिससे काम पर असर पड़ता है और हफ्ते भर में होने वाले काम को पूरा करने में महीने भर का समय लग जाता है। इतना ही पहले से ट्रांसफर हो चुके अधिकारियों को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। इसी बीच शासन ने सख्ती बरतते हुए 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिससे हड़कंप मच गया है-

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा प्राधिकरण में 60% पद खाली
  • पहले से निलंबति को नहीं मिला है रिलीव
  • नोएडा प्राधिकरण के 6 अधिकारी निलंबित

Noida: नोएडा प्राधिकरण में स्वीकृत पदों के हिसाब से करीब 60% अधिकारियों-कर्मचारियों के पद खाली हैं, जिससे लोगों के काम पर असर पड़ रहा है। लोगों की कमी होने से एक सप्ताह में होने वाले काम को पूरा करने में 15 से 20 दिन तो कभी-कभी एक महीना भी लग जाता है। अब अधिकारियों के निलंबित होने का सिलसिला शुरू होने से आने वाले दिनों में व्यवस्था और बिगड़ सकती है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के साल 2022 और 2023 में तबादला हुआ था, उनको अभी तक प्राधिकरण से रिलीव नहीं किया गया था। रिलीव करने के लिए शासन से कई बार पत्र आए, लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी होने का हवाला देते हुए कोई एक्शन नहीं लिया। अब शासन ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए चार दिन पहले नोएडा प्राधिकरण के 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। तीन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए। शासन की इस कार्रवाई में प्राधिकरण में हड़कंप मच गया है।

authority

नोएडा अथॉरिटी में खाली पड़ें हैं 60 फीसद पद

विभाग में करीब 2187 पद स्वीकृत

End of Feed