लखनऊ

Gold Price Today in Lucknow, 03 Sept-24: लखनऊ में आज फिर लुढ़के सोने-चांदी के भाव, जानें दाम

Gold Price Today in Lucknow, ( 03 Sept-24), लखनऊ में आज का सोने का भाव: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी सोने और चांदी के रेट में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आज लखनऊ में गोल्ड और सिल्वर का रेट क्या है, आइए जानते हैं।

Image

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Lucknow): लखनऊ में सोने के दामों में आज भी कमी देखने को मिली है। मंगलवार को लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 71,620 रुपये दर्ज हुआ। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 65,652 रुपये और 18 कैरेट का रेट 53,715 रुपये रहा। सोमवार की तुलना में आज सोने के रेट में 120 रुपये की कमी आई है। पिछले दिन सोने का दाम 71,740 रुपये था। वहीं बीते हफ्ते 27 अगस्त को सोने का भाव 72,240 रुपये दर्ज हुआ था। जिसमें आज 620 रुपये की गिरावट हुई है। सोने-चांदी के रेट का यह डाटा bullions.co.in से सुबह 11 बजे के करीब दर्ज किया गया है।

लखनऊ में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,162 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,565 रुपये प्रति ग्राम

आज चांदी का रेट

लखनऊ में आज सोने के साथ ही चांदी के रेट में भी कमी आई है। मंगलवार को लखनऊ में चांदी का दाम 83,930 रुपये दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को चांदा का भाव 84,280 रुपये था। जिसमें आज 350 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं पिछले हफ्ते 27 अगस्त की तुलना में आज चांदी के दामों में 2060 रुपये की कमी आई है। पिछले हफ्ते लखनऊ में चांदी का रेट 85,990 रुपये था। आइए जानते हैं कि यूपी के अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या भाव हैं?

यूपी के अन्य शहरों में गोल्ड रेट

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
लखनऊ71,62065,65271,740
कानपुर71,62065,65271,740
आगरा71,62065,65271,740
नोएडा71,62065,65271,740
गाजियाबाद71,62065,65271,740

यूपी के अन्य शहरों में सिल्वर रेट

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
लखनऊ83,93084,280
कानपुर83,93084,280
आगरा83,93084,280
नोएडा83,93084,280
गाजियाबाद83,93084,280
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!